भदोही, अगस्त 15 -- भदोही, संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल पर गंगाजल से कथित शुद्धिकरण किए जाने की घटना को लेकर कांग्रेसजनों में उबाल है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी भदोही की ओर से शहर में मार्च निकाल कर सत्याग्रह किया गया। मार्च जिला कांग्रेस कमेटी के मशाल रोड स्थित कैंप कार्यालय से प्रारंभ होकर नगर पालिका भदोही स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। जहां पर कांग्रेसजनों ने सत्याग्रह कर सामाजिक भेदभाव, छुआछूत एवं असमानता के खिलाफ आवाज बुलंद की। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी भदोही दयाशंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा का दलित विरोधी चेहरा सामने आ गया है। यह भी पढ़ें- शुद्धिकरण के विरोध में कांग्रेस का अंबेडकर चौक से रविदास चौक तक मार्च किसी व्यक्ति या स्थान का...