हल्द्वानी के हेम बने उपविजेता
हल्द्वानी, सितम्बर 24 -- हल्द्वानी। जयपुर राजस्थान स्थित ड्रीम हाउस में आयोजित अंतरराष्ट्रीय टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) एमटी-200 टेनिस टूर्नामेंट में हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय उपविजेता रहे हैं। 19 से 24 सितंबर तक चली प्रतियोगिता में भारत के विभिन्न शहरों के साथ जापान के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया। करीब 150 खिलाड़ियों के बीच 65 वर्ष से अधिक आयुवर्ग के डबल्स इवेंट के फाइनल में हेम और लखनऊ के भारत लाल की जोड़ी उपविजेता रही। हैदराबाद के सुरेश मुरथाटी और जयपुर के ललित शर्मा की जोड़ी ने कड़े मुकाबले को 6-4, 4-6, 10-5 से के अंतर से जीता।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.