हल्द्वानी, अगस्त 21 -- भावना कोहली हल्द्वानी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स उत्तराखंड जिला संस्था के तत्वावधान में हल्द्वानी क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों में स्काउट-गाइड शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। प्रथम चरण में बीरशिबा स्कूल, स्वास्तयन स्कूल, सेंट थेरेसा स्कूल, इम्पीरियम पब्लिक स्कूल, एवरग्रीन पब्लिक स्कूल, डीएवी स्कूल, दून पब्लिक स्कूल, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल और यूनिवर्सल कॉन्वेंट स्कूल में शिविर आयोजित किए गए।मुख्य शिक्षा अधिकारी आरएस नेगी, खंड शिक्षा अधिकारी तारा सिंह और जिला संस्था अध्यक्ष नरेंद्र शाह ने स्काउट-गाइडों को शुभकामनाएं दीं। शिविर संचालन में जिला सचिव आरएस जीना, डीटीसी चंद्र लाल, डीएसएन कमलेश सती, डीओसी सीमा सेन, ब्लॉक सचिव संतोष जोशी, ब्लॉक सचिव भुवन सुठा, नगर सचिव उमेश तिवारी, डीटीसी पुष्पा दरमवाल, सीनियर लीडर अनुराधा...