हल्द्वानी के साथ गौलापार में भी सूखने लगा भूजल
हल्द्वानी, जून 4 -- हल्द्वानी। पेयजल और सिंचाई के लिए लगातार हो रहे दोहन से हल्द्वानी के साथ ही गौलापार का भूजल सूखने लगा है। दमुवाढूंगा के चौफुला चौराहे के नजदीक भूजल कम होने से ट्यूबवेल बीस दिनों से ठप है। वहीं अब गौलापार के नवाड़खेड़ा में मौजूद ट्यूबवेल से पानी निकलना बंद हो गया है। भूजल का स्तर कम होने से उक्त दोनों ट्यूबवेल से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई ठप हो गई है। जल्द ही भूजल रिचार्ज नहीं होने पर अन्य ट्यूबवेल भी ठप होने की आशंका बनी हुई है। गौला नदी से जरूरत के अनुसार पानी नहीं मिलने से पेयजल के लिए भूजल का दोहन लगातार बढ़ रहा है। पेयजल की मांग को पूरा करने के लिए सोलह से बीस घंटे तक ट्यूबवेल की मदद से आपूर्ति की जा रही है। वहीं भूजल का कम होना चिंता का विषय बना हुआ है। यह भी पढ़ें- रामनगर के सैकड़ों परिवारों में गहराया प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.