हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। गर्मियों के सीजन में हल्द्वानी के फल बाजारों का रंग पूरी तरह बदल गया है। पारंपरिक आम, लीची और तरबूज के बीच अब विदेशी और प्रीमियम फलों की मांग तेजी से बढ़ रही है। शहर के फल बाजारों और बड़े स्टोरों में इन दिनों एवोकाडो और कीवी और दक्षिण भारत से आने वाला तोतापुरी आम लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। बाजार में एवोकाडो करीब 100 रुपये प्रति पीस बिक रहा है। हेल्थ कॉन्शियस युवाओं और जिम जाने वालों के बीच इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। दुकानदारों का कहना है कि पहले लोग इस फल को पहचानते तक नहीं थे, लेकिन अब कई ग्राहक खुद एवोकाडो मांगने पहुंच रहे हैं। इसका इस्तेमाल सलाद, स्मूदी और टोस्ट में सबसे ज्यादा किया जा रहा है।

कीवी की बढ़ती मांग वहीं न्यूज़ीलैंड और अन्य देशों से आने वाली कीवी भी बाजार में अच्छी खासी मांग में है। वर्त...