हल्द्वानी के नैतिक और मानस पाल ने जीता स्वर्ण
हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- हल्द्वानी। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में 22 से 24 सितंबर तक आयोजित तीन दिवसीय मुख्यमंत्री चैम्पियन ट्रॉफी खेल महाकुंभ में हल्द्वानी के दो भाइयों नैतिक पाल और मानस पाल ने स्वर्ण पदक अपने नाम किए। पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मात्र 11 वर्षीय नैतिक पाल ने 230 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। वहीं, उनके 14 साल के बड़े भाई मानस पाल ने 470 किलोग्राम वजन उठाकर अपनी श्रेणी में स्वर्ण पदक हासिल किया। बच्चों के पिता मुकेश पाल खुद कॉमनवेल्थ पावरलिफ्टिंग चैम्पियन रह चुके हैं और वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में हैं। उनकी माता डॉ. सुधा पाल 'तीलू रौतेली पुरस्कार' से सम्मानित हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.