हल्द्वानी, मार्च 2 -- वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और युद्ध जैसी स्थितियों ने विदेशों में काम कर रहे भारतीयों के परिजनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं। हल्द्वानी के बरेली रोड स्थित सफदर का बगीचा निवासी मोईन का परिवार भी पिछले दो दिनों से गहरी चिंता में था, लेकिन मंगलवार सुबह सऊदी अरब से आई एक वीडियो कॉल ने परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। -दो भाई सऊदी के अलग-अलग शहरों में हैं तैनात मंडी में फल का कारोबार करने वाले मोईन ने बताया कि उनके माता-पिता बुजुर्ग हैं और उनके दो छोटे भाई रोजी-रोटी की तलाश में सऊदी अरब गए हुए हैं। बड़ा भाई वसीम साल 2019 से जेद्दा में बतौर ड्राइवर कार्यरत हैं। वसीम की शादी साल 2022 में फिरोजाबाद निवासी निशा खातून से हुई थी। वहीं, छोटा भाई जुनैद साल 2025 में सऊदी गया है और वह रियाद स्थित एक एसी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.