हल्द्वानी के तेजस तिवारी शतरंज फिएस्टा में बने चैंपियन
हल्द्वानी, अप्रैल 1 -- हल्द्वानी। सुभाष नगर निवासी शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया है। इंटरनेशनल रेटिंग चेस फिएस्टा में तेजस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-11 कैटेगरी में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जम्मू के आईडीपीएस स्कूल में 26 से 31 मार्च तक आयोजित टूर्नामेंट में तमिलनाडु, पंजाब, दिल्ली, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर राज्यों के दिग्गज शतरंज खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। कड़े मुकाबलों के बीच तेजस तिवारी ने कुल 5.5 पॉइंट हासिल कर बेस्ट अंडर-11 का खिताब अपने नाम किया। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 3 के छात्र तेजस तिवारी इससे पहले मलेशिया में आयोजित कॉमनवेल्थ शतरंज खेलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। तेजस की इस उपलब्धि पर उनके परिवार और स्कूल प्रशासन में खुशी की लहर है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.