हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले के हल्द्वानी निवासी उत्तराखंड मुक्केबाजी संघ के महासचिव गोपाल खोलिया व कोषाध्यक्ष नवीन टमटा को भारतीय मुक्केबाजी संघ द्वारा 14 से 20 नवंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप के सुचारू संचालन के लिए बड़ी एवं महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। दोनों अधिकारियों को इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में आमंत्रित किया गया है।उत्तराखंड मुक्केबाजी के विकास में विगत वर्षों से निर्णायक एवं सराहनीय प्रयास कर रहे इन दोनों पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में उनके निस्वार्थ, अपक्षपातपूर्ण एवं निर्णयात्मक क्षमता के आधार पर दी गई है। भारतीय मुक्केबाजी संघ को निरंतर सेवाएं प्रदान करने के कारण नैनीताल के ये दोनों मुक्केबाजी ऑफिशियल राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रतियोगिताओं में उत्तराखं...