हल्द्वानी, अप्रैल 28 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी शहर के मुकाबले ग्रामीण क्षेत्र दोगुना पेयजल संकट झेल रहे हैं। शहरी उपभोक्ताओं की संख्या लगातार बढ़ने से गौला नदी का पानी गांवों तक पहुंचना बंद हो गया है। वहीं, लगातार खराब होने से ट्यूबवेल आधारित पेयजल सप्लाई भी फेल हो रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्र शहर से ज्यादा पेयजल संकट झेलने को मजबूर हो रहे हैं। हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की जरूरत के अनुसार पांच दशक पहले फिल्टर प्लांट बनाकर गौला नदी से पानी की आपूर्ति शुरू की गई थी। लगातार हुए शहरीकरण से अब शहरी उपभोक्ताओं की संख्या 63,693 पहुंच गई है। इससे पानी की मांग बढ़ने पर गौला का पानी शहर में ही खत्म हो जा रहा है। ऐसे में 10,618 ग्रामीण उपभोक्ताओं की ट्यूबवेल से मिलने वाले पानी पर निर्भरता बनी हुई है। गर्मी का असर शुरू होते ही ट्यूबवेल लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.