हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- हल्द्वानी। केंद्र सरकार के कृषि एवं कृषक कल्याण मंत्रालय ने गौलापार निवासी किसान नरेंद्र सिंह मेहरा को 'पौधा किस्म एवं कृषक अधिकार संरक्षण प्राधिकरण' की 16 सदस्यीय पुरस्कार चयन समिति का सदस्य नामित किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान और नवाचारों के लिए मिली है। जैव प्रौद्योगिकी विभाग की पूर्व सचिव डॉ. रेनू स्वरूप की अध्यक्षता में गठित यह समिति वर्ष 2023-24 और 2024-25 के लिए देसी बीजों व वनस्पतियों के संरक्षण में जुटे किसानों का चयन करेगी। खास बात यह है कि उत्तराखंड को पहली बार इस समिति में प्रतिनिधित्व मिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...