हल्द्वानी, जुलाई 3 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। हल्द्वानी के प्रमुख सरकारी अस्पतालों से विशेषज्ञ चिकित्सकों के बड़े पैमाने पर हुए तबादलों को लेकर विधायक सुमित हृदयेश ने प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। शुक्रवार को उन्होंने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर तबादलों की समीक्षा और रिक्त पदों पर तत्काल विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की मांग की है। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय, डॉ. सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय और महिला चिकित्सालय से विशेषज्ञ चिकित्सकों के व्यापक तबादलों पर गहरी चिंता जताई है। मुख्यमंत्री को भेजे ज्ञापन में उन्होंने कहा कि हल्द्वानी पूरे कुमाऊं मंडल का प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है, जहां नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर समेत पर्वतीय क्षेत्र...