हल्द्वानी की मुद्रिका ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
हल्द्वानी, जुलाई 17 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। शहर के जज फार्म निवासी मुद्रिका खुशी गुरुरानी ने बॉक्सिंग में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल (एनटीओ) के रूप में विश्व रिकॉर्ड स्थापित किया है। उन्हें वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक की ओर आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।मुद्रिका ने गुवाहाटी असम में आयोजित 8वीं अंडर-19 राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप के दौरान आयोजित नेशनल टेक्निकल ऑफिशियल की परीक्षा महज 23 साल में पास की थी। जिसके बाद उन्हें इस विश्व रिकॉर्ड के लिए मान्यता दी गई। उन्हें बीते दिनों आधिकारिक प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.