हल्द्वानी, नवम्बर 26 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। ग्राम पंचायत हरिपुर तुलाराम में संविधान दिवस बुधवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने संविधान की शपथ लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण का संकल्प दोहराया। विकासखंड की ग्राम पंचायत हरिपुर तुलाराम में संविधान दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। पंचायत भवन में आयोजित कार्यक्रम का संचालन ग्राम पंचायत विकास अधिकारी पीताम्बर आर्या ने किया। उन्होंने संविधान दिवस के इतिहास, महत्व और इसके उद्देश्यों पर विस्तृत जानकारी देते हुए नागरिकों को संवैधानिक जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया। वहीं, ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष गोपाल सिंह अधिकारी ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों को संविधान की शपथ दिलाई। यहां दीप्ति धामी, ममता तिवारी, तुलसी बिष्ट, केशव पंत, कविता कोरंगा, भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.