हल्द्वानी, दिसम्बर 28 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी स्टेडियम में हॉकी प्रशिक्षण ले रही तीन बालिकाओं बबीता तिवारी, आरती आर्या एवं पलक पाल का चयन उत्तराखंड की बालिका हॉकी टीम में हुआ है। ये खिलाड़ी 2 से 10 जनवरी 2026 तक ग्वालियर (मध्यप्रदेश) के कंपू हॉकी स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्कूल गेम्स हॉकी प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रशिक्षक एवं उप क्रीड़ा अधिकारी वरुण बेलवाल ने बताया कि इससे पूर्व देहरादून में हुई राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल की टीम ने रजत पदक जीता था। इसी अच्छे प्रदर्शन के आधार पर इन तीनों का चयन हुआ है। उप निदेशक (खेल) रशिका सिद्दीकी, जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत, किशोर पाल, त्रिलोक जीना, गोविंद लटवाल, नीलेश गुप्ता, मोहित चौधरी, उमेश रावत, कैलाश जोशी ने तीनों को शुभकामनाएं दीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.