हल्द्वानी की डॉ.नेहा ने आईआईटी दिल्ली से की पीएचडी
हल्द्वानी, अगस्त 10 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी की डॉ.नेहा आर्या को आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की उपाधि मिली है। आठ अगस्त को आईआईटी दिल्ली के दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में उनका सम्मान हुआ। वह श्याम विहार निवासी सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक राजन लाल आर्या की पुत्री हैं। अर्थशास्त्र में उन्होंने पीएचडी पूरी की। उनका शोध विषय टेक्नोलॉजी एण्ड एम्पावरमेंट प्लेटफार्म वर्क एण्ड द डायनेमिक्स ऑफ अर्बन इंडियन लेबर मार्केट था। नेहा ने सेंट मेरी कॉन्वेंट, सेंट स्टीफन्स और दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से शिक्षा ली। वे मिरांडा हाउस और हंसराज कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर भी रह चुकी हैं। उन्हें इटली और साल्जबर्ग में फेलोशिप भी मिल चुकी है। यह भी पढ़ें- IIT दिल्ली के परफेक्ट 10 गोल्ड मेडलिस्ट वेंकट ने की PM मोदी के AI विजन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.