हरदोई, अगस्त 14 -- हरदोई, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की जनसभा के स्थल पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे की उपस्थिति को लेकर गंगाजल से कथित शुद्धिकरण किए जाने की घटना के विरोध में शुक्रवार को हरदोई में जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त नेतृत्व में विशाल मार्च एवं सत्याग्रह आयोजित किया गया। मार्च कांग्रेस कार्यालय से प्रारंभ होकर तिकुनिया पार्क स्थित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पहुंचा। कांग्रेसजनों ने सामाजिक भेदभाव, जातिगत मानसिकता और संविधान की मूल भावना के विपरीत विचारों के खिलाफ शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ऑब्जर्वर पवन गोधरा ने कहा कि किसी व्यक्ति की जाति अथवा सामाजिक पहचान के आधार पर किसी स्थान को अपवित्र मानना देश के संविधान और सामाजिक सम...