हल्द्वानी की घटना के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह
रांची, अगस्त 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कथित तौर पर रैली स्थल के "शुद्धिकरण" किए जाने के विरोध में शुक्रवार को रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी ने जुलूस निकालकर सत्याग्रह किया। जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा के नेतृत्व में मोरहाबादी स्थित रांची कॉलेज के समक्ष जुलूस निकला, जो विभिन्न नारों के साथ बापू वाटिका पहुंचा। यहां कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए सत्याग्रह किया। सत्याग्रह के दौरान कार्यकर्ताओं ने "भारत जोड़ो, नफरत छोड़ो" का संदेश देते हुए सामाजिक सद्भाव और संविधान के सम्मान का संकल्प लिया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत अन्य कांग्रेस नेताओं ने कार्यक्रम को संबो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.