हल्द्वानी की उदिता का उत्तराखंड की टीम में चयन
हल्द्वानी, मई 19 -- प्रमोद डालाकोटी हल्द्वानी। कुसुमखेड़ा निवासी बास्केटबॉल खिलाड़ी उदिता पनेरू का चयन अंडर-18 नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2026 के लिए उत्तराखंड की टीम में हुआ है। इससे पूर्व वह 75वीं सीनियर नेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप में भी राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। यह प्रतियोगिता 22 से 29 मई तक पांडुचेरी में होगी।17 वर्षीय उदिता एमबीपीजी डिग्री कॉलेज की छात्रा है। उन्होंने 12वीं की पढ़ाई सेंट टेरेसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से पूरी की है। उदिता एनडीए की तैयारी भी कर रही हैं। उन्होंने यूथ और जूनियर स्टेट चैंपियनशिप रनर-अप, सीनियर स्टेट बास्केटबॉल चैंपियनशिप में तृतीय स्थान प्राप्त किया। वह अब तक पांच बार स्टेट खेल चुकी हैं, जिसमें 2024 और 2025 में रनर-अप रहीं। उन्हें 38वें नेशनल गेम्स के कैंप और 75वीं सीनियर नेशनल कैंप के लिए भी चु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.