हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो की छह बीएस-4 बसें दिल्ली रूट से बाहर
हल्द्वानी, सितम्बर 19 -- हल्द्वानी। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में वायु प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) और दिल्ली सरकार के कड़े दिशानिर्देशों का सीधा असर उत्तराखंड परिवहन निगम की सेवाओं पर दिखने लगा है। दिल्ली में बीएस-4 (भारत स्टेज-4) डीजल वाहनों के प्रवेश पर लगी पाबंदियों के अनुपालन में उत्तराखंड परिवहन निगम ने कुमाऊं क्षेत्र से दिल्ली जाने वाली बीएस-4 मानक की बसों का संचालन तत्काल प्रभाव से रोक दिया है। इस नए आदेश के तहत हल्द्वानी डिपो के बेड़े में शामिल 25 बसों में से एक बस, जबकि काठगोदाम डिपो की 24 बसों में से पांच बसों को दिल्ली मार्ग से हटा दिया गया है। हल्द्वानी डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) संजय पांडे के अनुसार, निगम मुख्यालय के उच्चाधिकारियों से दूरभाष पर मिले कड़े निर्देशों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.