हल्द्वानी और ऋषिकेश से संचालित होंगी ट्रक यूनियन
हल्द्वानी, जुलाई 27 -- हल्द्वानी, संवाददाता। उत्तराखंड की सभी ट्रक यूनियनें अब 'उत्तराखंड देवभूमि ट्रक ओनर्स महासंघ' के एक ही बैनर तले मिलकर कार्य करेंगी। ऋषिकेश में आयोजित महासंघ की आम बैठक में निर्णय लिया गया कि संगठन का मुख्य कार्यालय हल्द्वानी में होगा, जबकि उप कार्यालय ऋषिकेश से संचालित किया जाएगा। प्रदेश भर के ट्रक मालिकों की समस्याओं को सरकार के समक्ष मजबूती से उठाने के लिए प्रदेश संघर्ष समिति का गठन किया गया। बैठक में न्यू जनजाति ट्रक ओनर्स एसोसिएशन विकासनगर का भी गठन किया गया। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश जोशी की अध्यक्षता में हुई बैठक में गढ़वाल मंडल की नई कार्यकारिणी गठित हुई। नई कार्यकारिणी में पंच केदार ट्रक यूनियन के जितेंद्र बिष्ट को कार्यकारी अध्यक्ष और श्रीकृष्ण बड़ोनी को गढ़वाल मंडल का अध्यक्ष बनाया गया। कुलदीप बहुगुणा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.