बिजनौर, अप्रैल 6 -- हल्दौर। नगर के मोहल्ला चमनवाला में राष्ट्रोन्नयन हेतु आयोजित चार दिवसीय 24 कुंडलीय महायज्ञ, संस्कार महोत्सव एवं प्रज्ञा पुराण कथा के प्रथम दिन रविवार को भव्य मंगल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा का नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में भूमि विकास बैंक के निकट आयोजित कार्यक्रम में 108 महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर पंक्तिबद्ध तरीके से यात्रा में भाग लिया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जिससे माहौल भक्तिमय बना रहा। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक डॉ. दीपक कुमार ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ देवआह्वान एवं कलश पूजन कराया। उन्होंने कहा कि समाज में नारी सम्मान से ही संस्कृति का उत्थान संभव है। साथ ही नशामुक्ति और सामाजिक सुधार के संदेश भी दिए गए।कलश यात्रा ...