बिजनौर, जनवरी 2 -- नगर के टाट मोहरा चौराहे पर गुरुवार देर रात चोरों ने एक रेत, बजरी व सीमेंट की दुकान को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान का ताला व शटर का ताला तोड़कर भीतर घुसे और गल्ले में रखी नगदी समेत बैट्रा चोरी कर ले गए। व्यापारी ने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाइ की मांग की है। जानकारी के अनुसार नगर निवासी धीरेंद्र प्रताप सिंह की टाट मोहरा चौराहे पर रेत, बजरी व सीमेंट की दुकान है। गुरुवार रात वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। शुक्रवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खुला मिला और ताला टूटा हुआ है जिसे देखकर उनके होश उड़ गए। अंदर जाकर जांच करने पर पता चला कि गल्ले में रखी करीब एक लाख रुपये की नगदी तथा बैट्रा गायब है। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के व्यापारी मौके पर एकत्र हो गए। इस वारदात से क्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.