बिजनौर, अक्टूबर 9 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का थाना परिसर में चल रहा धरना बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। प्रदेश महासचिव कैलाश लाम्बा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की और क्षेत्र में बढ़ते अपराधों पर नाराजगी व्यक्त की। धरने के दूसरे दिन थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्रपाल सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और संगठन पदाधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए तीन दिन का समय मांगा। संगठन के प्रदेश महासचिव कैलाश लाम्बा ने कहा कि संगठन पुलिस को तीन दिन का समय दे रहा है, लेकिन जब तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, धरना जारी रहेगा। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के भीतर चोरी की गई बाइकें बरामद नहीं हुईं और लापता छात्राओं को सुरक्षित नहीं लाया गया, तो संगठन उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगा। लाम्बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.