रुद्रपुर, मार्च 24 -- दिनेशपुर, संवाददाता। पंतनगर हवाई अड्डे के विस्तारीकरण के चलते हल्दी रेलवे स्टेशन बंद होने से क्षेत्रीय यात्रियों की परेशानियां बढ़ गई हैं। इस समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने छतरपुर रेलवे स्टेशन को यात्रियों के लिए जल्द खोलने की मांग उठाई है। इस संबंध में मंगलवार को रेल मंत्री को संबोधित ज्ञापन एडीएम पंकज उपाध्याय को सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि हल्दी स्टेशन बंद होने के बाद यात्रियों को लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है, जिससे समय और धन दोनों की हानि हो रही है। बताया गया कि इससे पहले भी इस मुद्दे को लेकर प्रधानमंत्री और रेल मंत्री को ज्ञापन भेजा जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे लोगों में रोष व्याप्त है। साथ ही छतरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर लंबे समय से लंबित फ्लाईओवर निर्माण की मांग भी दोहराई गई। स...