इंदौर, अप्रैल 18 -- बाल विवाह जैसी कुप्रथा पर प्रशासन ने एक बार फिर कड़ा प्रहार किया है। शहर के अहिल्या पलटन क्षेत्र में शुक्रवार को एक नाबालिग लड़की की शादी ऐन वक्त पर रुकवा दी गई। घर में शादी का माहौल था, मंडप सज चुका था, हल्दी की रस्म चल रही थी, महिलाएं मंगल गीत गा रही थीं, लेकिन तभी प्रशासनिक टीम की दबिश ने पूरे आयोजन को थाम दिया। शिकायत मिलते ही महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की। पड़ताल में सामने आया कि लड़की की उम्र 18 वर्ष पूरी होने में अभी करीब 6 महीने बाकी हैं। यह तथ्य सामने आते ही अधिकारियों ने बाल विवाह प्रतिषेध कानून के तहत सख्त रुख अपनाया और शादी तत्काल रुकवा दी।'परंपरा' की दलील नहीं आई काम' कार्रवाई के दौरान लड़की के परिजनों ने दलील दी कि उनके समाज में कम उम्र में विवाह की प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.