भदोही, मई 1 -- चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के एक गांव की युवती ने हल्दी रस्म के बाद घर छोड़ दिया। घर पर बरात आने पर स्वजनों ने छोटी बहन से दूल्हे की शादी कराई। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती का एक युवक के साथ सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई। इस बीच, परिवार के लोगों ने उसकी शादी बुधवार को दूसरे युवक के साथ तय कर दी थी। मंगलवार रात हल्दी रस्म के बाद युवती ने घर छोड़ दिया। बरात दरवाजे पर आने के बाद पिता एवं अन्य स्वजनों ने युवती की छोटी बहन के साथ युवक की शादी कराई। मामले को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं रहीं। यह भी पढ़ें- निकाह में न बुलाए जाने से नाराज चाचा ने वेल्डिंग कराकर सील कर दिया गेट, दूल्हा-दुल्हन की रुक गई एंट्री प्रकरण की जानकारी स्वजनों ने पुलिस को नहीं दी है। यह भी पढ़ें- हल्दी की रस्म के बीच दुल्हन फरार, शादी से तीन द...