नई दिल्ली, अप्रैल 30 -- Bihar News: बिहार के मधुबनी में शादी वाले एक घर में मंगल गीतों की गूंज उस समय चीख-पुकार में बदल गई जब मकान पर कुदरत का कहर बरपा। तेज आँधी में एक विशाल पेड़ उखड़कर घर पर गिर गया। उस वक्त लड़की की शादी कि हल्दी, मेहँदी की रस्म चल रही थी। अचानक तेज आंधी आई जिसने घर को मलवे में बदल दिया। परिवार फिर से सबकुछ जोड़ने और जुटाने में लगा हुआ है। कहते हैं कि बेटियां घर में खुशियां लेकर आती हैं, लेकिन भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना गांव में एक पिता की इन खुशियों पर बुधवार की शाम कुदरत की बेरुखी भारी पड़ गई। सुकमार कुमार राय के घर में गुरुवार को होने वाली बेटी की विदाई की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं, पर नियति को कुछ और ही मंजूर था। बुधवार शाम आई भीषण आंधी ने शादी के मंडप और हंसी-ठिठोली के बीच ऐसा तांडव मचाया कि उत्सव का घर देखते...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.