बागपत, मई 15 -- बागपत। इंदौर में हल्दी की रस्म में हल्दी लगने के बाद दुल्हन की तबियत बिगड़ने की घटना ने लोगों को हैरत में डाल दिया है। सेहत व शादी समारोह में शुभता की प्रतीक कही जाने वाली हल्दी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग ने भी अलर्ट जारी किया है। जिस हल्दी को शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाला और औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है, उसी में मिलावट अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ रही है। बाजार में लेड क्रोमेट व मेटानिल येलो जैसे रसायन मिलाकर हल्दी को चमकदार बनाया जा रहा है। खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार पिछले वित्तीय वर्ष में हल्दी के 25 से अधिक नमूने लिए गए थे। जिसमें सिर्फ ही 10-12 नमूने ही पास की श्रेणी में आए। विभाग के अनुसार हल्दी में सबसे ज्यादा मिलाया जाने वाला जहरीला रंग मेटानिल येलो है। यह सिंथेटिक रंग हल्दी को अधिक चमकीला और आकर्ष...