बलिया, मार्च 8 -- बलिया, संवाददाता। हल्दी थाने के एसआई ने जौनपुर जनपद में तैनात सिपाही के खिलाफ किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण अधिनियम) के तहत शनिवार की रात मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। पुलिस के अनुसार रेवती थाना क्षेत्र के दलछपरा निवासी रिंकू की शादी हल्दी थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर निवासी तथा पुलिस महकमा में आरक्षी पद पर तैनात धर्मेंद्र राम से साल 2023 में हुई है। घरेलू विवाद होने पर एक जुलाई 2025 को पत्नी रिंकू और 15 माह के बेटे विश्वजीत को साथ लेकर जौनपुर चला गया। वहां पर भी पति-पत्नी में झगड़ा होने पर वह 18 अगस्त को पत्नी और बेटे को बाइक से लेकर गांव आया। इसके बाद उसने बेटे को अपने पास रख लिया तथा पत्नी को उसके मयका भेज दिया। रिंकू ने बेटे को लेने का प्रयास किया तो उस...