हल्दी-केले का होगा प्रसंस्करण, किसानों की बढ़ेगी कमाई
गोरखपुर, सितम्बर 26 -- गोरखपुर, राजीव दत्त पाण्डेय। किसानों की हल्दी और केले की उपज अब सिर्फ कच्चे माल के रूप में बाजार में नहीं जाएगी। प्रधानमंत्री फॉर्मलाइजेशन ऑफ माइक्रो फूड प्रोसेसिंग इंटरप्राइजेज (पीएम-एफएमई) योजना के तहत राजकीय उद्यान मोहद्दीपुर में परिसर में निर्माणाधीन मंडलीय इंक्यूबेशन सेंटर में इनकी प्रोसेसिंग कर वैल्यू एडेड उत्पाद तैयार किए जाएंगे। सेंटर का सिविल वर्क पूरा हो चुका है और अब प्लांट की प्रोसेसिंग लाइनें इंस्टॉल की जा रही हैं। अक्तूबर में सेंटर के लोकार्पण की तैयारी है।
मंडलीय इंक्यूबेशन सेंटर के फायदे मंडलीय इंक्यूबेशन सेंटर के शुरू होने पर गोरखपुर मंडल के चार जिलों गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर और महराजगंज के किसानों को प्रसंस्करण, पैकेजिंग, मार्केटिंग का प्रशिक्षण मिलेगा। करीब 3.31 करोड़ रुपये की लागत से तैयार सेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.