प्रयागराज, मार्च 7 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। मुंडेरा में एक महिला के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन छिनैती का मामला सामने आया है। महिला शाम करीब सवा पांच बजे पड़ोसी के घर हल्दी की रस्म में शामिल होने जा रही थी। धूमनगंज पुलिस तहरीर के आधार पर तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।मुंडेरा निवासी चंद्रहास की पत्नी अंकिता सिंह की तहरीर के मुताबिक, उनके मोहल्ले में एक परिवार में वैवाहिक कार्यक्रम के तहत हल्दी की रस्म चल रही थी। अंकिता अपने घर से पैदल ही पड़ोस में आयोजित हल्दी की रस्म में शरीक होने जा रही थी। इसी बीच अचानक एक बाइक पर तीन बदमाश आए और झपट्टा मारकर अंकिता के गले से 20 ग्राम सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। अंकिता के शोर मचाने से जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक बदमाश आंखों से ओझल हो गए। धूमनगंज पुलिस का कहना है कि घटनास्...