संभल, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र के एक गांव में शादी की खुशियां उस समय गहरे सदमे में बदल गईं, जब हल्दी की रस्म के दौरान दुल्हन अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। बुधवार को बारात आनी थी, लेकिन उससे पहले ही इस घटना ने पूरे परिवार और गांव में हड़कंप मचा दिया। युवती की शादी की तैयारियां पूरे जोर-शोर से चल रही थीं। रविवार 26 तारीख को घर में हल्दी की रस्म हो रही थी और परिजन मंगल गीत गाकर खुशी मना रहे थे। इसी दौरान रात करीब आठ बजे युवती मौका पाकर घर में रखी नकदी और कीमती जेवर समेटकर गांव के ही एक युवक के साथ फरार हो गई। यह भी पढ़ें- हल्दी की रस्म के बीच प्रेमी संग फरार हुई दुल्हन, शादी से तीन दिन पहले मचा हड़कंप काफी देर तक जब युवती नजर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पता चला कि वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ चली गई है। घटन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.