इंदौर, मई 11 -- शादी से पहले हल्दी की रस्म से दूल्हे-दुल्हन की रंगत बढ़ती है, लेकिन मध्य प्रदेश में जो हुआ है वह काफी डराने वाला है। मिलावटी हल्दी के कारण दूल्हा-दुल्हन गंभीर एलर्जी और सांस संबंधी समस्याओं का शिकार हो रहे हैं। इंदौर के एमवाय अस्पताल में हाल ही में ऐसे चार मरीज भर्ती हुए, जिनकी हालत हल्दी लगाने के बाद अचानक बिगड़ गई। इनमें एक मरीज को वेंटीलेटर तक पर रखना पड़ा। डॉक्टरों के मुताबिक इन मरीजों में सांस फूलना, चेहरे और होंठों में सूजन, शरीर पर लाल चकत्ते, घबराहट और कमजोरी जैसे लक्षण दिखाई दिए। जांच में सामने आया कि हल्दी में मिलाए गए जहरीले रंग 'मेटानिल येलो' की वजह से एलर्जी रिएक्शन हुआ।हल्दी की रस्म के बाद बिगड़ी तबीयत खरगोन जिले के कसरावद निवासी 21 वर्षीय राखी ने बताया कि हल्दी की रस्म के कुछ समय बाद ही उनके शरीर पर लाल चकत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.