मथुरा, फरवरी 15 -- मेरे भोले को हल्दी लगाओ री और भोले की शादी है जैसे भक्तिमय भजनों से शनिवार को रत्नाकर सरोवर स्थित महाकाल मंदिर भक्तिरस में सराबोर हो उठा। महाशिवरात्रि पर आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रमों में हल्दी रस्म का आयोजन श्रद्धा एवं उल्लास से हुआ। श्री सिद्धि विनायक मित्र मंडल एवं सहयोगियों ने महाकाल की पिंडी पर विधि-विधान से हल्दी अर्पित की गई। महिला सदस्यों ने पारंपरिक भजन एवं मंगलगीत गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। देर शाम तक मंदिर परिसर भजनों से गूंजता रहा। जय श्री महाकाल महिला मित्र मंडल द्वारा शुक्रवार को लग्न-सगाई का आयोजन किया गया, जिसमें वधू पक्ष की महिलाओं ने मंगलगीत गाकर श्रद्धा और उत्साह का वातावरण रचा। मंदिर परिसर को आकर्षक सजावट और दीपों से सजाया गया, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। शनिवार दोपहर 12 बजे हल्दी कार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.