बलिया, अप्रैल 29 -- बेल्थरारोड। भीषण अग्निकांड के बाद हल्दीरामपुर छपिया गांव अब धीरे-धीरे राहत से आगे बढ़कर पुनर्निर्माण की राह पर कदम बढ़ा रहा है। शुरुआती दिनों की अफरा-तफरी और बेबसी के बीच अब हालात में बदलाव दिखने लगा है। अग्निकांड के बाद पीड़ित परिवारों की मदद के लिए समाज के विभिन्न वर्ग लगातार आगे आ रहे हैं। सरकारी स्तर पर भी राहत कार्य में तेजी आई है। शासन द्वारा 65 आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिससे प्रभावित परिवारों को स्थाई छत मिलने की उम्मीद जगी है। इसके अलावा पीड़ित परिवारों के खाते में सहायता राशि भेजी गई है, जिससे तत्काल जरूरत को पूरा करने में मदद मिल रही है। पिछले दिनों जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, शिक्षक दंपति, व्यापार मंडल और सामाजिक संगठनों द्वारा की गई मदद ने गांव को संभलने में अहम भूमिका निभाई है। हल्दीरामपुर छपिया की कहानी अब स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.