किशनगंज, फरवरी 17 -- पोठिया। निज संवाददाता रविवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हल्दीबाड़ी शिव मंदिर में सुबह से देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। शिव भक्त डोंक तथा महानंदा नदी के पवित्र जल में स्नान कर हल्दीबाड़ी शिव मंदिर में पहुंचकर भोलेनाथ को जल अर्पित कर रहे थे। इससे पहले शिव मंदिर से हल्दीबाड़ी गांव की 251 महिलाओं ने भव्य कलश यात्रा के साथ जय श्री राम का नारा लगाती हुई डोंक नदी से पवित्र जल लेकर नारा लगाती हुई हल्दीबाड़ी,बाखोनाला,बसाक टोला होते हुए शंकर भगवान की मंदिर पहुंची। जहां पुरोहित ने कलशों के पवित्र जल से मंदिर परिसर तथा मंदिर का शुद्धि कारण कर पूजा अनुष्ठान का शुभारंभ किया। इस प्रकार संध्या साढ़े पांच बजे शिव विवाह की मूहर्त में अनुष्ठान की शुरुआत विधिवत मंत्रोचारण के साथ किया गया। वहीं एक बालक व एक बालिका को भगवान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.