घाटशिला, जून 23 -- पोटका। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर रेलवे स्टेशन में अज्ञात महिला और पुरुष के पास एक अज्ञात बच्चे के मिलने से क्षेत्र में बच्चा चोरी की अफवाह फैल गई। घटना सोमवार अपराह्न की है। जानकारी के अनुसार, एक महिला और पुरुष द्वारा बच्चे को लेकर ट्रेन में जमशेदपुर की ओर जाने के लिए हल्दीपोखर स्टेशन में इंतजार कर रहे थे। इस बीच लोगों को बच्चा चोरी के अफवाह की सूचना प्राप्त हुई। इस मामले को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज, समाजसेवी रतन सोनकर, वार्ड सदस्य देव पालित सहित कई लोग मौके पर पहुंचे। मुखिया व ग्रामीणों ने कोवाली थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस के पूछताछ पर दोनों कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हुए। पुलिस द्वारा दोनों को अपने साथ थाना ले गई, जबकि बच्चे को स्टेशन के समीप ही ...