हल्दीपोखर में 25 लाख के गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, एनसीबी ने की कार्रवाई
जमशेदपुर, जुलाई 25 -- नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की रांची इकाई ने पश्चिम बंगाल और ओडिशा की एनसीबी टीम के साथ संयुक्त अभियान चलाकर कोवाली ओपी क्षेत्र स्थित हल्दीपोखर में गुरुवार को बड़ी कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान दो वाहनों से 150 किलोग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया। मामले में दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक अन्य संदिग्ध से भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में मानगो निवासी मो. शहजाद और उसका एक साथी शामिल हैं। दोनों के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज होने की जानकारी मिली है। एनसीबी अब उनके आपराधिक रिकॉर्ड और तस्करी के नेटवर्क की भी जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, एनसीबी को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा के मयूरभंज से बड़ी मात्रा में गांजा जमशेदपुर लाकर उसकी तस्करी की जा रही है। सूचना के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.