घाटशिला, अप्रैल 5 -- पोटका। कोवाली थाना पुलिस ने महज कुछ घंटे में हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी गए बाईक को चोर के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार हल्दीपोखर निवासी काफिर अंसारी अपनी मां के नाम का बाईक हीरो स्पलेंडर (जेएच05डीजी/ 6495) लेकर हल्दीपोखर शनिवार साप्ताहिक हाट सामान खरीदने सुबह आए। बाईक खड़ा कर सामान खरीदने थोड़ी दूर गए,कुछ देर बाद वापस लौटा तो बाईक रखें स्थान से गायब पाया। काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिला। इसकी सूचना कोवाली थाना प्रभारी को दिया गया। थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव ने त्वरित अनुसंधान कर शनिवार रात में ही चोरी गए बाईक के साथ गांव के ही विशाल नायक को गिरफ्तार कर लिया। विशाल के खिलाफ चोरी का धारा - 303(2) बीएनएस,2023 के तहत रविवार को जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.