घाटशिला, अप्रैल 9 -- पोटका। प्रखंड के हल्दीपोखर में श्री श्री अखंड हरिनाम संकीर्तन समिति द्वारा तीन दिवसीय (24 प्रहर) अखंड हरिनाम संकीर्तन गुरुवार से शुरू हुआ। संकीर्तन शुरू होने के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। सैंकड़ों महिला भक्तों ने माथे पर कलश लेकर स्थानीय कमल तालाब से राम मंदिर, मुख्य चौक,शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, गणेश मंदिर,रंकिणी मंदिर होते हुए संकीर्तन स्थल पहुंची तदुपरांत स्थानीय हरमोहन मंडल राज संप्रदाय द्वारा पहला संकीर्तन गाकर शुभारंभ हुआ। मौके पर पार्षद सूरज मंडल व समाजसेवी सुनील डे ने कहा कि हरि नाम से पाप कटते हैं। कलियुग में हरिनाम संकीर्तन ही मुक्ति का सरल उपाय है। इससे सुख शांति और समृद्धि आती है। इस अवसर पर शक्तिपद मंडल, दिलीप अग्रवाल,शीतल मंडल,निलय मंडल,उतम मंडल, नवीन प्रमाणिक, मनोज मंडल, पप्पू सरकार, विष्णु कुंभकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.