जमशेदपुर, अगस्त 6 -- हल्दीपोखर स्टेशन के पास मंगलवार को ट्रेन के सामने कूदकर महिला ने खुदकुशी कर ली। घटना के बाद बादामपहाड़-टाटानगर मेमू ट्रेन करीब एक घंटे दूसरे स्टेशन पर खड़ी रही। पुलिस द्वारा लाइन से शव उठाने के बाद बादामपहाड़ मेमू ट्रेन आगे बढ़ी। घटना मंगलवार सुबह हल्दीपोखर स्टेशन के निकट की है। महिला की पहचान कोवाली निवासी मिथुन नायक की पत्नी मालती नायक 35 वर्ष के रूप में हुई है। सूचना के बाद आरपीएफ जवान पहुंचे, लेकिन पुलिस ने शव को लाइन से उठाकर तत्काल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूछताछ में लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। यह भी पढ़ें- Ghatsila News: हल्दीपोखर: महिला ने रेल से कटकर दी जान पुलिस यूडी के तहत केस दर्ज कर जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...