हल्दीपोखर नायक पाड़ा में क्लब भवन का शिलान्यास
घाटशिला, जून 8 -- पोटका। हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के नायक पाड़ा मनसा मंदिर के समीप पंद्रहवीं वित आयोग की राशि से क्लब भवन का निर्माण किया जाएगा। इस योजना का शिलान्यास रविवार को जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, उप मुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, पंसस सजन रजक व वार्ड सदस्य देवेंद्र पालित ने संयुक्त रूप से किया। मौके पर पंचायत जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यहां क्लब भवन निर्माण की मांग काफी समय से ग्रामीण कर रहे हैं। पंचायत विकास के तहत यह योजना स्वीकृत किया गया है। मौके पर समाजसेवी जयपाल मुंडा, राजू नायक, सिमंत गोप, टीरा नायक, माधव नायक, मीना नायक, मंटू प्रमाणिक, रोहन नायक, जूही नायक, अजय सरदार सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- जिप अध्यक्ष -उपाध्यक्ष की कुर्सी अस्थिर होने से विकास प्रभावित यह भी पढ़ें- खिजरी में कई विकास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.