घाटशिला, अप्रैल 30 -- पोटका। आइसीएसइ बोर्ड द्वारा घोषित दशवीं कक्षा के रिजल्ट में प्रखंड के हल्दीपोखर निवासी अक्षत मोदी ने 94 प्रतिशत अंक लाकर अव्वल रिजल्ट हासिल किया है। अक्षत को बायोलाजी में 99 प्रतिशत व हिंदी में 98 प्रतिशत अंक मिले हैं। अक्षत डीबीएमएस इंग्लिश स्कूल बीएच एरिया जमशेदपुर का छात्र है। पोटका ग्रामीण क्षेत्र के अक्षत मोदी के द्वारा आइसीएसई बोर्ड में अव्वल सफलता हासिल करने पर ग्रामवासियों ने सराहना किया है। अक्षत ने अपनी सफलता का श्रेय स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं व माता पिता को दिया। उन्होंने कहा कि मैं भविष्य में एमबीए की पढ़ाई कर अपना व्यवसाय शुरू कर आगे बढ़ुंगा। अक्षत के पिता रमेश मोदी व्यवसायी और मां सोनिया मोदी गृहिणी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.