घाटशिला, मार्च 21 -- पोटका । कोवाला थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर तिरिंग (ओडिशा) मुख्य पथ पर हल्दीपोखर नागा नदी के समीप एक कार को हाइवा ने ओवरटेक के दौरान रगड़ दिया। जिससे कार में सवार छह लोग घायल हो गए। घटना शनिवार दोपहर की है। मिली जानकारी अनुसार हाइवा वाहन (जेएच05एसी/0707) तथा कार (जेएच 05ईसी8996) हल्दीपोखर से ओडिशा की ओर जा रहे थे। घटनास्थल पर कार ओवरटेक कर रहा था,इस दौरान हाइवा ने कार को पास नहीं देकर रगड़ दिया। हाइवा के टक्कर से कार क्षतिग्रस्त हुआ और कार में सवार बिट्टु सहित छह लोग घायल हो गए। इनमें तीन को मामुली चोट है। घायलों में एक महिला व बच्चा भी शामिल हैं। इधर हाइवा पुनः एक खड़े स्कूटी को ठोकर मारते हुए पलट गया। सूचना पाकर कोवाली थाना के सब इंस्पेक्टर सिदो मुर्मू सदलबल मौके पर पहुंचे एवं घायलों को सदर अस्पताल जमशेदपुर भेजा।
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.