घाटशिला, मार्च 10 -- पोटका, संवाददाता। कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर में ग्रामीणों ने दो लोगों को बाइक चोरी के आरोप में पकड़ कर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। घटना सोमवार की है। जानकारी के अनुसार, तेंतला निवासी अनिल सरदार की बाइक शनिवार को हल्दीपोखर साप्ताहिक हाट से चोरी हो गई थी। बाइक चोरी की लिखित सूचना कोवाली थाना को दी गई। इधर, सोमवार को चोरी बाइक का नंबर प्लेट हटाकर दो व्यक्ति हल्दीपोखर पहुंचे। इस दौरान बाइक मालिक व उसके दोस्तों ने बाइक पहचान कर बाइक सवार को रोककर बाइक का कागजात दिखाने को कहा तो वह गाड़ी का कोई कागज़ नहीं दिखा सके। इसके बाद घटना की सूचना हल्दीपोखर टीओपी को दी गई। ग्रामीणों ने बाइक और बाइक सवार दोनों व्यक्ति को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पकड़ाए दोनो संदिग्धों से कोवाली थाना में पूछताछ की जा रही है।पुलिस को एक ने अपना नाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.