पटना, अप्रैल 2 -- कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि हल्दी, अदरक और ओल जैसी उच्च मूल्य वाली उद्यानिकी फसलों की खेती से किसानों की आय बढ़ेगी। किसानों को इसकी खेती के लिए राज्य सरकार विशेष प्रोत्साहन दे रही है। गुरुवार को जारी विज्ञप्ति में कृषि मंत्री ने कहा है कि राज्य की जलवायु और मिट्टी इन फसलों के लिए अत्यंत अनुकूल है। यह पहल विशेष रूप से गरीब परिवारों, महिला स्वयं सहायता समूहों तथा ग्रामीण युवाओं के लिए सम्मानजनक, घर के नजदीक और टिकाऊ आजीविका का मजबूत माध्यम बन रही है। सरकार उन्नत रोपण सामग्री, आधुनिक उत्पादन तकनीक, प्रशिक्षण, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन तथा बाजार से जोड़ने की मजबूत व्यवस्था विकसित कर रही है। हल्दी औषधीय एवं मसाला फसल के रूप में, अदरक निरंतर बाजार मांग के कारण तथा ओल कम लागत में बेहतर प्रतिफल देने वाली फसल के रूप में क...