गोरखपुर, मार्च 16 -- चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। चौरीचौरा क्षेत्र में देर शाम सात बजे हल्की हवा चली और 33 केवीए मेन लाइन का जम्पर कट गया, जिससे चौरीचौरा, मुंडेरा बाजार व सरदारनगर उपकेंद्र की बिजली ठप हो गई। बिजली कटने से 50 हज़ार उपभोक्ताओं को चार घंटे अंधेरे में रहना पड़ा। जानकारी के अनुसार, हल्की हवा चलने के बाद चौरीचौरा उपकेंद्र से जुड़े मुंडेरा बाजार व सरदारनगर उपकेंद्र के मेन सप्लाई में फाल्ट आ गया। उपकेंद्र के एसडीओ नियाज अंसारी, जेई जवाहर कुमार सहित तमाम विद्युतकर्मी फाल्ट को ढूंढने में जुट गए। एक घंटे बाद आठ बजे दो जगह जम्पर कटने की जानकारी मिली। विद्युतकर्मी फाल्ट को ठीक करने में लग गए। साढ़े तीन घंटे बाद 10.30 बजे रात तक फाल्ट को ठीक किया जा रहा था। जेई जवाहर कुमार ने बताया कि 11 बजे तक आपूर्ति शुरू कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.