गोपालगंज, मार्च 11 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में पिछले चार दिनों से आसमान में हल्के बादल छाए रहने और पुरवा हवा चलने से सरसों की फसल पर लाही कीट का प्रकोप बढ़ने लगा है। इससे सरसों उत्पादक किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। खेतों में तैयार खड़ी फसल पर कीटों के हमले की आशंका के कारण किसान लगातार निगरानी कर रहे हैं। किसानों के अनुसार मौसम साफ नहीं होने से खेतों में नमी बनी हुई है, जिससे लाही कीट तेजी से फैल रहा है। कई जगहों पर सरसों की फसल दाना बनने के अंतिम चरण में है। जबकि कुछ किसानों ने कटाई भी शुरू कर दी है। ऐसे में यदि कीटों का प्रकोप बढ़ता है तो उत्पादन पर असर पड़ सकता है। कृषि जानकारों का कहना है कि इस समय हल्की बदली और पुरवा हवा लाही कीट के फैलाव के लिए अनुकूल मानी जाती है। ऐसे मौसम में कीट पत्तियों और फलियों पर तेजी से हमला क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.