समस्तीपुर, जुलाई 28 -- पूसा। उत्तर बिहार के अधिकांश जिलों में अगले चार दिनों तक आमतौर पर मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है। इस क्रम में 30-31 जुलाई के आस-पास गोपालगंज, सीवान एवं पश्चिम चम्पारण जिलों के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। डॉ.राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि के मौसम विभाग ने मंगलवार को 2 अगस्त तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार इस अवधि में 10-15 किमी प्रति घंटा की गति से पुरवा हवा चल सकती है। पूर्वानुमान की अवधि में सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80-85 एवं दोपहर में 40-45 प्रतिशत रहने का अनुमान है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: पांच दिनों से बारिश गायब, अगले तीन दिन आसार नहीं इस अवधि में अधिकतम तापमान 32-36 डिग्री एवं न्यूनतम 24-29 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना ...